👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली चोरों के खिलाफ बिजली विभाग का अभियान जारी है जो 20 फरवरी तक चलेगा। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि विजिलेंस द्वारा जनपद हापुड़ के 11 फीडरों पर बिजली चोरी के विरुद्ध कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस दौरान विजिलेंस विभाग की टीम लगातार जगह-जगह छापे भी मार रही है और बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पहले यह अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाना था लेकिन इसकी सीमा को बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























