जर्जर बिजली पोल से लोगों की जान को खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिजली पोल नीचे से गलने की खबरें आए दिन मिलती रहती है, परंतु अब हापुड़ के मजीदपुरा मौहल्ला की गली नम्बर-13 से एक ऐसी खबर आई है, जहां बिजली का एक पोल नीचे से गल जाने के कारण अंतिम सांसे गिन रहा है और कभी भी उसके प्राण उखड़ सकते है और जब प्राण निकलेंगे तो जान-माल की हानि हो सकती है। तस्वीरों से साफ दिखाई दे रहा है कि पोल नीचे से पूरी तरह गल चुका है और इस जर्जर पोल से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।
इलाके के लोगों का कहना है कि जर्जर विद्युत पोल की ओर कई बार बिजली वालों का ध्यान आकर्षित किया है, परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब जर्जर हालत में पहूंच चुका यह पोल अंतिम सांसे गिन रहा है। शायद बिजली विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।




























