👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी मोहम्मद हुसैन का 22 वर्षीय बेटा इदरीश मृत अवस्था में गांव के जंगल में स्थित सरकारी नलकूप की हौज में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जिसका गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में दफीना किया गया।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह का कहना है कि इदरीश काफी समय से बीमार था जिसे दौरे पड़ते थे। बताया जा रहा है कि गांव के जंगल में वह किसी काम से गया और दौरा पड़ने की वजह से उसकी मौत हो गई जिसका शव नलकूप की हौज में पड़ा मिला। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL
ADMISSIONS OPEN 2023-2024
CALL NOW :- 828282 7731






















