👁 0 views Views
नशे के सौदागर से डोडा का चूर्ण बरामद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना बाबूगढ पुलिस ने एक नशे के सौदागर को दबोच कर उसके कब्जे से दो किलो 100 सौ ग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान 57चौराहा से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से दो किलो सौ ग्राम अवैध डोडा बरामद किया है।आरोपी थाना पिलखुआ के गांव खैरपुर खैराबाद का सुमित कुमार है।सुमित इससे पहले भी मादक पदार्थों के धंधे में जेल जा चुका है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















