पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): यहां भोलापुरी में एक घर में नकदी व जेवरात चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 हजार 5 सौ रुपए बरामद किए ैहैं, परंतु पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाले सर्राफ को छोड़ दिया।
पिलखुवा पुलिस ने एक पै्रस नोट में बताया है कि भोलापुरा के अमरपाल के मकान से बदमाशों ने गत दिनों सात हजार रुपए नकद व जेवरात चोरी कर लिए थे। पिलखुवा पुलिस ने गश्त के दौरान भोलापुरी के नरेंद्र व खेड़ा के रवि को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 हजार 5 सौ रुपए नकद, तमंचा व कारतूस बरामद किए है।
पुलिस ने पै्रस नोट में यह भी बताया है कि आरोपियों से बरामद नकदी, उन्होंने चोरी के जेवर बेचकर एकत्र की थी। आखिर प्रश्न पैदा होता है कि चोरी के जेवर खरीदने वाला सर्राफ कौन है और पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की। क्या पुलिस का चोरी के जेवर खरीदने वालों से गठजोड़ है।
बता दें कि हापुड़ के सर्राफ चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में जेल में बंद है और कुत्ता घूमाने वाला सर्राफ जमानत पर है।



























