हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव नान में निर्माणाधीन श्मशान घाट में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया जिन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और घटिया निर्माण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें। ग्रामीणों ने कहा कि श्मशान घाट के निर्माण के लिए 35 लाख से ज्यादा का बजट सेंशन हुआ है। ऐसे में ठेकेदार पैसे के लालच में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान में श्मशान घाट का निर्माण हो रहा है। गुरुवार को ग्रामीण श्मशान घाट पर पहुंचे और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस दौरान निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनकी मांग है कि गुणवत्ता पूर्ण निर्माण किया जाए जिससे कोई अनहोनी ना हो। इस दौरान ग्रामीण महेश शर्मा, सोनू शर्मा, मूलचंद, जयपाल राणा, रिंकू शर्मा, कमल पंवार आदि ने प्रदर्शन किया।




























