सूर्य नमस्कार को दैनिक जीवन में अपनाएं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):दर्शना स्कूल पिलखुआ में क्रीडा भारती, हापुड़ के तत्वावधान में सूर्य सप्तमी पखवाड़ा के अंतर्गत “सूर्य नमस्कार” का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को सूर्य नमस्कार के फायदे बताए गए । क्रीडा भारती की सदस्या मनीषा एवम् रेनू तेवतिया ने सूर्य को ऊर्जा का प्राथमिक स्त्रोत बताया और कहा कि सूर्य के संपर्क में आने से मानव शरीर को विटामिन-डी मिलता है। सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करने से मांसपेशियाँ मजबूत होती है। पाचन तंत्र ठीक रहता है। प्रधानाचार्या स्वाति तोमर ने कहा कि हमें सूर्य नमस्कार को अपने दैनिक जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। इससे मन की एकाग्रता भी बढ़ती है। वैज्ञानिक रूप से सूर्य नमस्कार को रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने और जीवन शक्ति में सुधार करने के लिए जाना जाता है। यह रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है। क्रीडा भारती की सदस्या मनीषा एवम् रेनू तेवतिया द्वारा 100 से अधिक छात्र – छात्राओं को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण कराया गया।
अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव घोषित





























