जुए के अड्डे के संचालक पर कार्रवाई न होने से हौंसला बढ़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित ग्रीन पैलेस होटल में रविवार की रात को पकड़े गए जुए के ठिकाने के सिलसिले में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। जुए के अड्डे के संचालन में होटल मालिक व मैनेजर की संलिप्ता से इंकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल का मैनेजर पैसे लेकर जुआ खिला रहा है और जुए के धंधे के लिए होटल का कमरा नम्बर-201 है।
जुआरी ताशों से मांग पत्ता खेल रहे थे। सभी जुआरी अलग-अलग पत्तों पर अलग दाव लगा रहे थे। खास बात यह है कि ताश की गड्डी में 52 पत्ते होते है, परंतु जुआरी 51 पत्तों से जुआ खेल रहे थे। एक पत्ते का गायब होने के पीछे किसी षड़यंत्र की बू आती है किसी को योजनाबद्ध तरीके से जुए में किसी को फंसाना होगा।
पुलिस ने मौके से सीज गए वाहनों को सुरक्षा हेतु मे पर ही छोड़ दिया। मौके से पकड़े गए दस जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला थाना हापुड़ देहात का है। होटल मालिक व मैनेजर के विरुद्ध कोई कार्रवाई न होने से होटल संचालकों के हौंसले बुलंद है।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749

































