👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को मसूरी थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी में छापा मारा और आठ लाख की बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरों के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। एई विजिलेंस एससी यादव ने बताया कि लाइन लॉस की शिकायत पर टीम का गठन किया गया जिसमें आठ स्थानों पर चेकिंग की। इसमें तीन जगहों पर बिजली चोरी मिली और पांच सही पाए गए। एससी यादव ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र की ग्रीन सिटी निवासी प्रवेश टाटा पुत्र जाहिद तथा परवेज पुत्र तुफैल के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आठ लाख की बिजली चोरी विभाग ने पकड़ी है।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622






























