हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ और एसओजी पुलिस ने मंगलवार को अवैध शस्त्र सप्लायर्स को दबोच लिया जिनसे पुलिस ने 10 अवैध हथियार, दो वाहन बरामद किए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दबोचे गए हथियार तस्कर बाबू वसीम गैंग से जुड़े हैं। बाबू वसीम गिरोह ने ही दिल्ली में दंगों के दौरान शाहरुख नाम के व्यक्ति को अवैध शस्त्र सप्लाई किए थे जिसने दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मी पर पिस्टल तान दी थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अवैध हथियार सप्लायर को पुलिस ने दबोच लिया है। बताते चलें कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बाबू वसीम गैंग के सदस्य हैं। बाबू वसीम गैंग ने ही दिल्ली में हुए दंगों में शाहरुख को अवैध पिस्टल सप्लाई की थी जिसने दिल्ली पुलिस पर पिस्टल तान दी थी।
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को पकड़ा है जो अवैध तमंचे को पांच से सात हजार रुपए और अवैध पिस्टल को पचास हजार से एक लाख रुपए में बेच रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों से दो अवैध पिस्टल मय मैगजीन, आठ अवैध तमंचे, बाइक और स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिन पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम खिजर उर्फ मोनू पुत्र मुस्तकीम निवासी करीमनगर मेरठ, जमशेद पुत्र इदरीश निवासी न्यू इस्लाम नगर मेरठ तथा नौखैज पुत्र नईम निवासी दरियागंज मेरठ को गिरफ्तार किया है।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731






























