👁 0 views Views
अग्रवाल महासभा चुनाव में पिल्लू भी कूदे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है। महासभा के प्रधान पद पर एक और नाम सामने आया है और वह है वीरेंद्र कुमार पिल्लू का। महासभा का चुनाव रोचक दौर में पहुंचने की उम्मीद है।
प्रधान पद पर सम्भावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने चुनाव कार्यालय खोलने हेतु रेलवे रोड पर स्थान की तलाश शुरु कर दी है। अग्रवाल महासभा हापुड़ के 4671 आजीवन सदस्य है जिन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त है।
अग्रवाल महासभा हापुड़ का चुनाव घोषित




























