
इन्द्रप्रस्थ इन्स्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एण्ड मैनेजमेन्ट में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ का आयोजन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड स्थित जरौठी में स्थित इन्द्रप्रस्थ इन्स्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एण्ड मैनेजमेन्ट में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। संगोष्ठी में शिक्षाविदों और वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास और वर्तमान तकनीकी दौर में डिजिटल साक्षरता की उपयोगिता पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


















