हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन मास की पूर्णिमा को बृजघाट गंगा तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की आस्था के आगे प्रशासन की व्यवस्थाएं धरी रह गई और लोग बेधड़क होकर गंगा तट पर स्नान हेतु पहुंचे। इसके बाद जिन गांवों से गंगा होकर बह रही है, वहां भी लोगों ने स्नान किया। गंगा किनारे आज पूर्णिमा के दिन गुरुकुल प्रंागण में आयोजित चतुर्वेद ब्रह्म परायण महायज्ञ के 21 वें अनुष्ठान का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डाल कर विश्व को कोविड-19 से मुक्ति दिलाने की मांग की।
श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद गरीबों को भोजन कराया और वस्त्र आदि दान किया।

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888
























