👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय संस्कृति का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को यहां धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। कोविड-19 के कारण गत वर्ष के मुकाबले सड़कों पर आवाजाही खूब दिखाई दी और मिठाई की दुकानों पर पर्याप्त भीड़ रही। चाइना की राखियां बाजार से गायब रहीं।
भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधे और भाइयोंं ने रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट किए। बहनों ने उत्तर प्रदेश सरकार की निशुल्क बस यात्रा का खूब लाभ उठाया।

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल































