हापुड़ के ग्रीन पैलेस होटल पर पुलिस की रेड, जुए का अड्डा पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने जुए के एक ऐसे ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जहां एक होटल में ऊंची दर पर कमरा किराए पर लेकर जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा था। होटल के मालिक व मैनेजर की संलिप्ता की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से दस जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया तथा पांच वाहन सीज किए हैं और 24 हजार 880 रुपए नकद, ताश बरामद किए हैं।
हापुड़ के गढ़ रोड पर ग्रीन पैलेस होटल है। पुलिस को एक इनपुट मिला था की होटल के एक कमरे में बड़े पैमाने पर रातभर जुए का अड्डा चलता है औऱ इस अड्डे पर जुआरी अपने-अपने वाहनों से जुआ खेलने पहुंचते है। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने सूचना को सटीक मानते हुए रविवार की रात को ठिकाने पर छापा मारा तो हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए हापुड़ के नई आबादी खाई के मौ.आमीर, सहरोज, कमरआलम, अजरुद्दीन, वसीम, कासिफ, काशान, मिरगान, रागिब व मजीदपुरा की गली नम्बर-10 के सुहेल को धर दबोचा।
पुलिस ने मौके से एक वैगनआर गाड़ी, तीन बाइक, एक स्कूटी व ताश बरामद की है। दरोगा विनोद कुमार, मौहम्मद परवेज व महाराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने छापा मार कार्रवाई की।

SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646


























