हापुड़ : पुलिस ने होटल में छापा मार 10 जुआरी पकड़े, 25 हजार बरामद










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने रविवार की रात को 10 जुआरियों को 25,000 रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा है।

मामला रविवार की रात का है जब जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित होटल ग्रीन पैलेस में जुआ खेला जा रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल में छापा मारा और 10 जुआरियों को 25 हजार रुपए की नकदी के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने वसीम निवासी खाई मोहल्ला समेत 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

देहात पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी आरोपी हापुड़ की नई आबादी खाई के निवासी हैं जिनके नाम हैं वसीम पुत्र इस्लाम, आमिर पुत्र आशिक, मिर्जान पुत्र हनीफ, आसिफ पुत्र इकराम, राशित पुत्र इकराम, कासिम पुत्र जावेद, कमरे आलम पुत्र जफर, सोहेल पुत्र जहीर, अजहर पुत्र रियाजुद्दीन, सहरोल पुत्र नजमुद्दीन। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 25,000 रुपए की नकदी, ताश की गड्डी तथा तीन बाइक, एक स्कूटी व एक वैगनआर कार बरामद हुई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध 13 जी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622








Related Posts

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

Read more

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा
error: Content is protected !!