गांव अच्छेजा में हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव अच्छेजा के प्राचीन शिवमंदिर में रविवार को देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ हर्षोल्लास से की गई।
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव की गलियों से फेरी निकाली गई । इस शोभा यात्रा में सिर पर कलश धारण किए महिलाएं शामिल हुई और महिलाएं धार्मिक धुन पर नृत्य कर रही थी। यह शोभा यात्रा जिस भी गली से गुजरी श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूरा गांव भक्ति के रंग में डूब गया।

























