हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में शनिवार को ग्राम सचिव धरने पर बैठ गए और ग्राम प्रधान के भाई पर अभद्रता और मारपीटाई का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सचिवों ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि सचिव के साथ ग्राम प्रधान के भाई द्वारा अभद्रता और मारपीट की गई है जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
आरोप है कि ग्राम प्रधान के भाई अपने साथियों के साथ ग्राम सचिव के कार्यालय में पहुंचा और महिला ग्राम सचिव के साथ अभद्रता कर मारपिटाई की और जरूरी कागजात को फाड़ दिया जिससे ग्राम सचिवों में रोष व्याप्त है। शनिवार को ग्राम सचिव खंड विकास कार्यालय पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी तस्लीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर लिया गया है।

























