पशु कटान में लिप्त 7 धंधेबाज पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने पशु कटान में लिप्ट मीट के सात धंधेबाजों को गांव कमालपुर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छुरे, गंडासा, लकड़ी का गुटका दो जिंदा पशु, पशुवध में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि पिलखुवा पुलिस असामाजिक तत्वों की धर पकड़ हेतु गश्त पर थी कि कमालपुर के जंगल से सात आरोपी पुलिस के हाथ लग गए जो पशु कटान में वाछित थे। गांव आजमपुर के वसीम, फिरोज, कासिम, आसिफ, शाहआलम व सावेज तथा गांव कंदौला का विपिन है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पशुवध में प्रयुक्त औजार व दो जिंदा पशु बरामद कए है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























