हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एससी कार्यालय का शनिवार को संविदा कर्मियों ने घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया और गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन के बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मी के खिलाफ अवर अभियंता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट तथा उसकी सेवा समाप्ति के विरोध में प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने जेई और अधिशासी अभियंता पर कई गंभीर आरोप लगाए और न्याय की मांग की।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में एससी कार्यालय पर विद्युत संविदा कर्मचारी संघ तथा निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के आह्वान पर जिले भर के बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मियों ने हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष मोहन मोहन शर्मा के नेतृत्व में हड़ताल की गई।
संविदा कर्मी नरेंद्र त्यागी ने अवर अभियंता द्वारा अभद्रता किए जाने का विरोध किया था जिसके बदले अवर अभियंता ने नरेंद्र त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान दीपू सिरोही, पवन, सरजू, कुलदीप त्यागी आदि ने प्रदर्शन किया।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























