पुलिस ने चाकू व तमंचे सहित दो बदमाशों को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को पकड़ा है जो चाकू व तमंचे लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इधर-उधर घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस विभिन्न मार्गों पर चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने भीमनगर जाने वाले मोड़ के पास से गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गौरव के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। गौरव कोटला सादात का रहने वाला है।
पुलिस ने किठौर रोड से गांव डबारसी के काले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काले के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























