धर्म बदलकर छात्रा से रेप करने वाला अलीखां गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने धर्म बदलकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी 22 वर्षीय लायक उर्फ अली खां उर्फ अमन पुत्र मासूम अली निवासी मीरासराय अमरोहा देहात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को मेरठ रोड शाहपुर चौधरी मोड़ से गिरफ्तार किया है जिस पर विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट तथा उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।
आरोप है कि नाबालिग छात्रा को आरोपी ने पहचान छिपाकर फोन किया और उसे नोएडा ले गया जहां नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर रेप किया। इसी बीच आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और छह महीने तक ब्लैकमेल करता रहा। 16 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अली खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731 @aesghaziabad








Related Posts

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!