हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की पलवाड़ा बृजघाट रोड पर एक बाइक सवार की सड़क पार कर रही नीलगाय से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर उपचार के लिए भेजा गया। जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मामला शनिवार का है जब बुलंदशहर के स्याना के बुगरासी निवासी एक युवक बाइक पर सवार होकर बृजघाट जा रहा था। जैसे ही वह पलवाड़ा ब्रजघाट रोड पर पहुंचा तो अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक टकरा गई। इस दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर जा गिरा जिसे काफी ज्यादा चोटें आई हैं। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और घायल को राहगीरों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























