दिव्यांग उपकरण पाकर हर्षित हो उठे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद मुख्य शाखा हापुड़ की अगुवाई में शनिवार को हापुड़ के आर्य समाज में आयोजित एक शिविर में सैकड़ों दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, वैशाखी, कानों की मशीन, व्हीलचेयर व ट्राई साइकिल वितरित की गई। लाभार्थियों का चयन चिकित्सकों के एक दल ने किया। परिषद का उद्देश्य है कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाना।
हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों दिव्यांग शनिवार को भारत विकास परिषद को शिविर में पहुंचे। शिविर में 47 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, 17 ट्राई साइकिल, तीन व्हील चेयर तथा अन्य को कानों की मशीन उपलब्ध कराई। भारत विकास परिषद से मदद पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।
परिषद के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव शिखागर्ग, बिजेंद्र गर्ग, बीना गोयल, टुकीराम गर्ग, दिनेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी शिविर में उपस्थित रहे और उन्होंने व्यवस्थाओं को बनाए रखा। इस शिविर की खास बात यह थी कि दिव्यांगों को जरुरत के सभी उपकरण मुफ्त वितरित किए गए और इस वितरण में किसी प्रकार कोई भेदभाव नहीं बरता गया जिस कारण सभी विकलांग खुश नजर आए।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123

























