हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ हुए रेप का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अलीखान ने अमन बनकर रेप किया और वीडियो बनाकर छह माह तक ब्लैकमेल किया।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा 16 वर्ष की है जो 11वीं कक्षा में पढ़ती है। अलीखान ने अमन बन उसे फोन किया और नोएडा ले गया जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर रेप किया। इस दौरान पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाली और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी भी दी। पुलिस ने अमरोहा निवासी अलीखान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























