👁 0 views Views
थाना पिलखुआ के कम्प्यूटर आपरेटर सम्मानित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में निशांत राजपूत (एन.आई.सी भारत सरकार के अधीन) द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित जिला प्रशिक्षण इकाई में कार्यशाला आयोजित कर जनपद के समस्त थानों से आए पुलिसकर्मियों को इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस ऐप (iRAD APP) में जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटना की फीडिंग करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
iRAD पोर्टल पर पूरे प्रदेश में सर्वाधिक फील्डिंग करने में हापुड़ पुलिस का प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक ने थाना पिलखुवा के कंप्यूटर ऑपरेटर सुधीर कुमार को प्रस्तुति-पत्र व दो हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622





























