VIDEO: शिक्षक की पिटाई करने वाले छात्र के साथियों की गिरफ्तारी कब?










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के बाहर असिस्टेंट प्रोफेसर की पिटाई करने वाले एमबीबीएस छात्र को मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी छात्र के साथी फिलहाल मौके से फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार किए गए छात्र का नाम मनाक्षपाल निवासी मुजफ्फरनगर है जो एनसीआर कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस मेरठ में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। नकल से रोकने पर गुस्साए छात्र ने अपने साथियों संग मिलकर असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश कुमार की पिटाई कर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नामजद छात्र को पकड़ लिया जबकि उसके अन्य साथी फिलहाल फरार हैं।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के बाहर दबंग छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ मार पिटाई की थी। असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश कुमार ने परीक्षा के दौरान एमबीबीएस के छात्र मनाक्ष पाल को नकल करने से रोका था जिससे गुस्साए छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ कॉलेज के बाहर मार पिटाई की। इस दौरान आरोपी छात्र ने अपने साथियों संग मिलकर असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश पर लात घूंसों की बरसात कर दी। हमले में असिस्टेंट प्रोफेसर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।

 







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!