बड़ी कार्रवाई: चार पुलिसकर्मी सस्पेंड










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दो थानों से जुड़े चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुई जिससे पुलिस की छवि पर दाग लग गया जिसकी वजह से वीडियो की जांच कराकर पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है और चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। कप्तान ने बाबूगढ़ थाने से जुड़े हेड कांस्टेबल बाबूराम तोमर, कांस्टेबल मनमोहन सिंह, गढ़मुक्तेश्वर थाने से जुड़े हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल हरेंद्र को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर बुधवार को दो वीडियो वायरल हुई जिनमें से एक गढ़मुक्तेश्वर तथा एक बाबूगढ़ थाने से जुड़ी थी। वायरल वीडियो के अनुसार पुलिसकर्मी हाईवे पर वाहनों से वसूली करते दिख रहे हैं। वीडियो काफी तेजी से वायरल हुई जिसके संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ेः- डाक विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!