हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसान नेता को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू की।
धौलाना तहसील अध्यक्ष प्रदीप चौधरी बुलंदशहर रोड पर स्थित थाना हाफिजपुर पहुंचे। जिस समय वह अपनी ऑल्टो कार से उतर रहे थे तो पीछे से आई रोडवेज बस ने गाड़ी में टक्कर मारदी जिससे प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायल किसान नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























