हापुड़, मोहित गोयल (ehapurnews.com): लाकडाउन रविवार को हापुड़ में बेअसर दिखाई दिया और बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। रक्षाबंधन पर्व के कारण बफरजोन के बाहर केवल राखी विके्रताओं व मिठाई विक्रेताओं को ही लाकडाउन प्रोटोकोल के तहत ही दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी, परंतु लोगों ने लाकडाउन की धज्जियां उड़ाई।

हापुड़ के रेलवे रोड पर एमजी के सामने फल विक्रेता तो पूरा फड़ लगाकर फल बेच रहा था जिससे सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण यातायात में व्यवधान पैदा हो रहा था। फल, सब्जी वाले ठेलों की लाइन लगी थी और अतरपुरा चौपला पूरी तरह आबाद था। नगर के सभी मार्गो पर वाहनों की आवाजाही रही।
ये भी पढ़ें: सस्ते दामों पर फैंसी राखियों के लिए सम्पर्क करें श्री लक्ष्मी फैशन (Mona Dream Gallery वाले- 7818840559) पर:
https://ehapurnews.com/rakhi-at-discounted-rate-by-shree-lakshmi-fashion/
चंडी रोड, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, सर्राफा बाजार, कसेरठ बाजार, कोठी गेट, भगवती गंज, पक्का बाग, स्वर्ग आश्रम रोड, गोल मार्किट में लाकडाउन का खुला उल्लंघन होते हुए देखा गया। कह सकते है कि रविवार को हापुड़ में लाकडाउन बेअसर रहा।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950























