हापुड में उत्तर प्रदेश दिवस-2023 आगामी 24जनवरी से 26जनवरी तक मनाया जाएगा










हापुड में उत्तर प्रदेश दिवस-2023 आगामी 24जनवरी से 26जनवरी तक मनाया जाएगा
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में आगामी 24 से 26 जनवरी 2023 की अवधि में ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2023’’ का समारोह की तैयारियों के लिए शनिवार को विकास भवन सभागार में एक बैठक हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस 24 जनवरी के उपलक्ष्य में जनपद में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’व इन्वेस्टर्स समिट का गरिमामय आयोजन जनसहभागिता के साथ किये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन को उत्साहपूर्वक सफल एवं सुव्यस्थित ढंग से मनाये जाने के संबंध में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन प्रकाश रीजेंसी में दिनांक 24 से 26 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। वर्ष 2023 के ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस’’ आयोजन का मुख्य थीम ‘‘निवेश एवं रोजगार’’ है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर उद्योग विभाग, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, रोजगार, समाज कल्याण, प्रोबेशन, कौशल विकास, खेल सहित अन्य विभागों को विभाग से सम्बंधित संचालित जन कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं/उत्पादों का स्टाल लगा कर ब्रोशर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने एवं जन सामान्य को योजनाओं से सम्बंधित जानकारी देने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, डी0सी0 एन आर एल एम आशा देवी, जिला विद्यालय निरीक्षण पीके उपाध्याय, उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि अधिकारी विपिन द्विवेदी, जिला कार्यक्रय अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सरोज, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर , जिला ग्रामोद्योग अधिकारी , जिला खेल अधिकारी मधु अवस्थी, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225







  • Related Posts

    हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    🔊 Listen to this हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक…

    Read more

    रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

    🔊 Listen to this रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

    रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

    गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

    गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

    जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

    राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

    राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

    हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

    हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया
    error: Content is protected !!