VIDEO: गुणवत्ता के साथ होगा फरियादियों की समस्याओं का हल










गुणवत्ता के साथ होगा फरियादियों की समस्याओं का हल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों तहसील हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर मं शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौसम के तापमान में वृद्धि होने से बड़ी तादाद में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। फरियादियों की अधिकांश समस्याएं नाली, खड़ंजा, गंदे पानी की निकासी, अतिक्रमण आदि से जुड़ी थी। तहसील धौलाना में जनपद की जिलाधिकारी मेधा रुपम तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना जबकि हापुड़ में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाडिल्यायन व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने समस्याएं सुनी। गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।

तहसील धौलाना में समस्याएं सुनते हुए फरियादियों को जिलाधिकारी मे आश्वासन दिया कि जिन फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है वे निराश न हों। सम्बंधित विभाग को निर्देशित किया गया है कि सभी समस्याओं का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्दी किया जाए। हापुड़ में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाडिल्यायन व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने भी फरियादियों को समस्याओं के हल का आश्वासन दिया। गढ़ में सीओ व प्रशासनिक अफसरों ने समस्याओं को सुना जहां आई 45 शिकायतों में से दो का त्वरित निस्तारण किया गया।

 







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!