हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव समाना कमरुद्दीन नगर मार्ग पर गुरुवार की रात एक कार तालाब में जा गिरी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। मामले में मत्स्य पालन का पट्टा निरस्त कर दिया है। तालाब की पैमाइश के लिए टीम का गठन किया गया है।
उपजिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि गांव बड़ौदा सिहानी निवासी मनमत का मत्स्य पालन का पट्टा निरस्त कर दिया है। साथ ही तालाब की पैमाइश के लिए कानून गो के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। निर्धारित पट्टा जमीन से यदि अधिक क्षेत्र में तालाब पाया गया तो ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तालाब की पैमाइश के लिए कानून गो राजीव कुमार के नेतृत्व में पटवारी मोहिनी गुप्ता, गौरव चौधरी और ब्रह्मानंद हैं जो शनिवार आज मौके पर पहुंचकर पैमाइश करेंगे। अवैध खनन मिलने पर भी जुर्माने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























