👁 0 views Views
मोबाइल उड़ाने मेरठ से आते थे पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया।ये मोबाइल चोर मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके से मोबाइल उडाने आते थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।आरोपी लिसाडी गेट मेरठ के उमर खालिद व अतिकर्रहमान है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































