हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम, सीडीओ प्रेरणा सिंह, विधायक विजयपाल आरती ने शुक्रवार को हापुड़ ब्लॉक में पहुंचकर मीटिंग हॉल, वेटिंग हॉल आदि का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि हाल ही में हापुड़ ब्लॉक को आईएसओ प्रमाणीकरण मिला है जो हापुड़ ब्लॉक के लिए गौरव की बात है। बता दें कि हापुड़ ब्लॉक के कार्यालय में फाइलों का इस तरह से रखरखाव किया गया है की पत्रावली देखने के लिए कर्मचारियों को ज्यादा समय नहीं लगेगा। फाइल डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम के लिए काफी कार्य किया गया है। कर्मचारियों के लिए क्यूबिकल्स बनाए गए हैं। कार्यालय का कायाकल्प किया गया है जिससे आने वाले फरियादियों, लोगों, जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित को दिशा-निर्देश भी दिए और अधिकारियों की प्रशंसा की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख भी उपस्थित रही। आईएसओ सर्टिफिकेशन का मतलब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन का प्रमाणीकरण है। इसका मतलब यह है कि हापुड़ ब्लॉक अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करता है।





























