हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में तेज रफ्तार कंटेनर की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी पहचान एटा निवासी अग्रेश के रूप में हुई है जबकि आगे चल रहा ट्रक का चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। क्षतिग्रस्त कैंटर को क्रेन की सहायता से पुलिस ने साइड करा कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला मंगलवार का है जब चालक अग्रेश कंटेनर लेकर हापुड़ की ओर जा रहा था। शाम करीब 4:00 बजे जैसे ही कंटेनर गंगा नगरी बृजघाट में पलवाड़ा चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो कंटेनर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए जिससे कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। सड़क हादसे के दौरान अग्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर मौजूद राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अंग्रेश की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।






















