हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने बंद पड़े एक मकान को अपना निशाना बनाया और जमकर तांडव मचाया। कॉलोनी में रह रहे पड़ोसियों की नज़र जब घर पर पड़ी तो उन्होंने सहारनपुर गए परिजनों तथा पुलिस को मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल परिजनों के आने का इंतज़ार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मामला सोमवार का है जब दोयमी रोड पर स्थित वैशाली कॉलोनी के एक मकान में चोरों ने धावा बोला और ताला तोड़कर मकान में दाखिल हो गए। परिवार सहारनपुर गया हुआ था जिसका चोरों ने जमकर फायदा उठाया। इसी बीच पड़ोसियों की नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। 112 डायल पर सूचना मिलने के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और घर में दाखिल हुई तो देखा सारा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस ने परिजनों को भी अवगत करा दिया है। परिवार सहारनपुर से हापुड़ के लिए निकल गया है जिसके बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























