बच्चों ने देशभक्ति से भरे नृत्य प्रस्तुत किए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): सीनियर सिटीजन कल्याण समिति, रजिस्टर्ड के सदस्यो की साधारण सभा एव नववर्ष अभिनन्दन समारोह तुलाराम धर्मशाला मे आयोजित हुआ। संस्था के महामंत्री रामकुमार गर्ग एडवोकेट ने प्रगति रिपोर्ट एव भावी कार्यक्रमो की जानकारी दी।कोषाध्यक्ष गोविंद कुमार गुप्ता ने वर्ष 2022 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गर्ग ने की। छोटे छोटे बच्चो ने सामूहिक देशभक्ति पूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चो को पारितोषिक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती की वन्दना तथा समापन वन्देमातरम गीत से हुआ। समारोह मे मगल सैन गुप्ता, वेद गोयल, केशव राम सिघल, डाo एस के कौशिक, सुरेश चन्द जैन, डाo रेखा जैन, नरेश गोतम, रवींद्र माहेश्वरी, नरेंद्र शर्मा ,राजीव जैन सहित संस्था के 100 सदस्य उपस्थित हुए।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























