बूढे बाबा के मेला स्थल पर कब्जा होने से ग्रामीणों में रोष
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के ग्राम वझीलपुर में प्रस्तावित बूढे बाबा के मेला स्थल व तालाब पर कब्जा होने से ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने भूमि व तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीण कपिल त्यागी पुत्र कर्मवीर त्यागी ने हापुड़ जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम वझीलपुर में बूढ़े बाबू के तालाब पर अवैध कब्जे को क़ब्जा मुक्त कराने की मांग की है कपिल त्यागी ने बताया कि हमारे पूर्वज का कहना था कि कई सौ सालों से इस तालाब में श्रद्धालु स्नान कर बूढे बाबा की पूजा अर्चना करते हैं।गांव वझीलपुर में इस स्थान पर वर्ष में दो बार मेला भी लगता है एक तो फिलहाल में माघ की दौज को मेला लगने वाला है दूसरा बैसाख की दौज को लगता है।
कपिल त्यागी ने जिला अधिकारी से मेले की गरिमा को देखते हुए बूढ़े बाबू के तालाब की जगह को नक्शे में देखकर चिंहित कर तुरन्त तालाब को क़ब्जा मुक्त कराने की मांग की।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225

























