👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में एक परिवार में उस समय मातम छा गया जब दो वर्षीय निकुंज घर के पास खेलता हुआ तालाब में गिर गया और उसकी मौत हो गई। निकुंज का जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने तालाब में उसकी खोज की जहां बालक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव शेखपुर निवासी प्रशांत शर्मा के घर के पास एक तालाब है जिनका दो वर्षीय बेटा निकुंज घर के बाहर खेल रहा था और वह खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया जिसमें गिरकर उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मचा है। बच्चे की मां नीतू शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस दौरान मातम छा गया।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225


























