जनपद के चारों चेयरमैन हो गए निवर्तमान










जनपद के चारों चेयरमैन हो गए निर्वतमान

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की चारों निकायों के चेयरमैन अब निवर्तमान चेयरमैन हो गए हैं, जब नए चेयरमैन का चुनाव होकर शपथ हो जाएगी, तब चारों निकायों के चेयरमैन पूर्व चेयरमैन हो जाएंगे। चेयरमैन के साथ-साथ सभासद भी पैदल हो गए हैं।

नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, पिलखुवा की चेयरमैन गीता गोयल दो दिन पहले ही निवर्तमान हो चुके हैं और 5 जनवरी के बाद गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन सोना सिंह व बाबूगढ़ के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर भी निवर्तमान हो जाएंगे। अपने-अपने इलाके में विकास का दावा करने वाले चारों चेयरमैन अपनी-अपनी नगर पालिका व नगर पंचायत के कर्ज को बोझ के तले दबा छोड़ गए हैं। चेयरमैन के कहने पर काम करने वाले ठेकेदार अब भुगतान के लिए सिर पटक रहे हैं। आयात किए गए ठेकेदारों ने हापुड़ नगर पालिका में खूब मौज ली है। हापुड़ के मध्य से गुजर रहा डिवाइडर और उस पर लगी टूटी-फूटी जालियां व लाल पत्थर, सड़क के दोनों और लगी बंद पड़ी लाइटें, नगर पालिका के अच्छे खासे गेट को तोड़कर नया गेट बनाना, नगर पालिका के विज्ञापन गोपनीय तरीके से जिला स्तरीय अखबारों में प्रकाशित कराना आदि हापुड़ के विकास की कहानी बयां कर रहे हैं।

पिलखुवा नगर पालिका का तो और भी बुरा हाल है पांच साल में नगर पालिका गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था भी नहीं कर पाई।

HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!