हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एसपी और एएसपी ने जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया जिससे वह सर्दी से बच सकें। कंबल पाकर सभी ने अधिकारियों को आशीर्वाद दिया। बता दें कि इन दिनों न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास बना हुआ है। अनुमान है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है। ऐसे में ठिठुरन भरी सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने हापुड़ की रेलवे रोड, स्टेशन के पास बैठे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। ठंड में कंबल पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी चीज के लिए वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























