किसान नेता के घर दिनदहाड़े चोरी से किसानों में रोष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के किसान नेता राजवीर सिंह भाटी के घर शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी से गुस्साए किसानों ने शनिवार को पुलिस जिला मुख्यालय पहुंच कर विरोध व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि 4 जनवरी तक चोरी का खुलासा नहीं किया गया तो किसान 5 जनवरी को हापुड़ कोतवाली पर धरना देंगे।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हुण की अगुवाई में किसान राजवीर सिंह भाटी, राजेन्द्र गुर्जर, मूलचन्द त्यागी, चौ0 यशवीर सिंह, नाजिम चौधरी सहित सैकड़ो किसान शनिवार को हापुड़ पुलिस मुख्यालय पहुचें और किसान नेता राजवीर सिंह के आवास पर हुई सनसनीखेज चोरी का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अपर पुलिस अधिक्षक मुकेश मिश्र को दिया।
बता दें कि किसान नेता राजवीर सिहं गांव श्याम नगर प्रीत विहार में रहते है। किसान नेता घर का ताला लगा कर बच्चों को लेने स्कूल गये। इसी बीच बदमाश ताला तोड़ कर घर में घुस गए और 50 हजार रुपए नकद व जेवर आदि चोरी कर ले गए।
























