VIDEO: दिनदहाड़े किसान नेता के घर में दाखिल हुए चोर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने किसान नेता के घर में दिनदहाड़े चोरी को अंजाम दिया। किसान नेता को जब भनक लगी तो वह तुरंत घर की ओर दौड़ पड़े जिन्हें देखकर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी का मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर एक घर है जहां वह अपने पुत्र गौरव भाटी तथा पुत्रवधू नीतू भाटी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर राजवीर भाटी अपने पोते और पोती को स्कूल लेने चले गए थे। वापस लौटते समय उन्हें जानकारी हुई कि घर में कुछ संदिग्ध लोग घुस आए हैं। यह मामला करीब दोपहर 2:15 बजे के आसपास का है। जानकारी मिलने पर राजवीर सिंह भाटी तुरंत घर की ओर दौड़ पड़े और उन्होंने देखा कि बाइक पर सवार एक संदिग्ध घर के बाहर खड़ा है जबकि दो घर के अंदर मौजूद हैं। शोर सुनने पर तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर प्रीत विहार की ओर भाग निकले।
घर में बिखरा सामान देखकर राजवीर भाटी ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान कुछ सामान तो बच गया लेकिन कुछ कीमती सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








Related Posts

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेल

🔊 Listen to this दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):दहेज के लिए पत्नी को मौत की नींद सुलाने वाला पति पुलिस के हत्थे चढ़ गया।हापुड…

Read more

किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगत

🔊 Listen to this किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगतहापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में NCLAT…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेल

दहेज के लिए पत्नी को मार डाला,अब गया जेल

किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगत

किसान नेता ने समस्याओ से कराया अवगत
मेरठ रेंज में महाशिवरात्रि पर्व पर कड़ी सुरक्षा

गाँव ख़िलवाई से हरिद्वार कावड़ लेने के लिए रवाना हुए शिवभक्त

गाँव ख़िलवाई से हरिद्वार कावड़ लेने के लिए रवाना हुए शिवभक्त

जैन मुनि ने जैन मन्दिरों के दर्शन कर इतिहास जाना

जैन मुनि ने जैन मन्दिरों के दर्शन कर इतिहास जाना

जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 12 जनवरी का सब्जियों का भाव
error: Content is protected !!