पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियो को दिया सुरक्षा का भरोसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुधवार को हापुड़ के व्य़ापारिय़ों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्य़ओं को सुना और उनको हल करने के लिए आदेश जारी किए। साथ ही व्य़ापारिय़ों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिय़ा।
पुलिस के सभागार में बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ने व्य़ापारिय़ों के साथ एक गोष्ठी की जिसमें हापुड़ व्य़ापार मंडल के अध्य़क्ष बिजेंद्र पंसारी, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, अशोक बबली, सत्य़ नाराय़ण अग्रवाल, डॉ रमेश अरोरा सहित अनेक व्य़ापारी उपस्थित हुए। व्य़ापारिय़ों ने गोल मार्किट व चंडी रोड़ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने तथा थ्री व्हीलर से तेज आवाज में बजने वाले हुटरों को हटाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने व्य़ापारिय़ों की समस्य़ा के हल हेतु निर्देश जारी किए।
पुलिस अधीक्षक ने व्य़ापारिय़ों से कहा कि व्य़ापारी अपने– अपने प्रतिष्ठानों व गोदामों पर सुरक्षा गार्ड रखें तथा सभी प्रतिष्ठानों पर अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरें लगवाएं, जो राउंड दी क्लाक चालू रहें। उन्होनें व्य़ापारिय़ों को आश्वासन दिय़ा कि पुलिस व्य़ापारिक हितों की रक्षा के लिए वचनबध्द हैं। उन्होनें कहा अपराध निय़ंत्रण में सभी का सहय़ोग जरुरी हैं।
Special Offer: Hungry Hackers दे रहे हैं 20% की छूट: 7248676869

























