कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हापुड़ से दिल्ली पहुंचे सेवादल कार्यकर्ता
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता कांग्रेस के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए बुधवार को हापुड से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पार्टी का 138वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराया। खड़गे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की तरक्की के लिए काम किया है और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश के लोग एक बार फिर कांग्रेस की ओर आस लगाकर देख रहे हैं। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लाल जी देसाई के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर हापुड़ से सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, निसार पठान, अनूप कर्दम, सचिन कुमार, सचिव आकाश शर्मा, अतिकुर रहमान, मुज्जमिल, शादक कुरैशी शामिल रहे।
गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700

























