आशुतोष सिंघल के उ.प्र. टैक्स बार एसो. की कार्य समिति में चुने जाने पर हर्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : टैक्सबार एसोसिएशन हापुड़ द्वारा बार सदस्य एड. आशुतोष सिंघल के दी यूपी टैक्स बार एसोसिएशन लखनऊ की वर्ष-2022-24 की कार्यकारिणी में सदस्य चुने जाने पर उनके स्वागत एवं सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में बार सदस्यों द्वारा बार अध्यक्ष एड.वेद प्रकाश अरोरा, सचिव एड. अमित वर्मा एव. यूपी टैक्स बार एसोसिएशन, लखनऊ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्तमान जोनल चेयरमैन ब्रजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में टैक्स एसोसिएशन, हापुड़ के सदस्य एड.आशुतोष सिंघल के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर बधाई एवं मुबारकबाद दी गई तथा एड.आशुतोष सिंघल को एवं बार अध्यक्ष एड.वेद प्रकाश अरोरा एवं मार्गदर्शन ब्रजमोहन अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज प्रकाश, अनिल कुमार, एमएल दुआ, सुशील चंद मित्तल, अशोक गोस्वामी, संजीव त्यागी, मनीष राय, अमित मित्तल, दीपांशु भारद्वाज, जतिन अग्रवाल, जेके पाल, अमित कृष्णा सीएजी, सीए विशाल मांगलिक आदि सदस्य उपस्थित रहे।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748

























