दस करोड़ की ट्रस्ट की सम्पत्ति को बेच डाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उप लोक आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा कराई गई जांच में एक यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि एक व्यक्ति ने एक ट्रस्ट की करोड़ों रुपए की भूमि को बेच डाला, जबकि विक्रेता पर भूमि का स्वामित्व नहीं था। यह भूमि ठाकुरद्वारा श्री राधा वल्लभ लाज जी ट्रस्ट की भूमि है औऱ सरकारी राजस्व अभिलेखों में विक्रेताओं का कोई नाम दर्ज नही है।
प्रशासनिक स्तर पर की गई जांच के दौरान विक्रेता जांच अधिकारी को भूमि स्वामित्व का कोई साक्ष्य नहीं दे पाया और न ही प्रस्तुत कर सका है। विक्रेता ने ट्रस्ट की करीब 650 वर्ग भूमि कई टुकड़ों में बेच डाला है और मौके पर कब्जा 850 वर्ग गज में है। हापुड़ के मुख्य मार्ग पर होने के कारण ट्रस्ट की इस भूमि की कीमत वर्तमान में दस करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
जांच अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उक्त भूमि के सम्बंध में वसीयतकर्ता द्वारा विक्रेता को की गई वसीयत किस आधार पर की गई है इस सम्बंध में उनका स्वामित्व कहां से आया कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। उक्त भूमि ठाकुर द्वारा श्री राधा बल्लभ लाल जी की सम्पत्ति है, इसलिए उक्त भूमि का बैनामा करने का अधिकार न तो उसके प्रबंधक अथवा और न ही अन्य किसी व्यक्ति को प्राप्त है। उक्त भूमि सार्वजनिक उपयोगिता की भूमि है जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा बैनामा किया जाना विधि विरुद्ध है।
गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700

























