हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बृजघाट में पलवाड़ा रोड पर ओवरलोडेड ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे चालक की मौत हो गई। यदि एआरटीओ विभाग समय रहते ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाता तो यह हादसा रुक सकता था लेकिन अधिकारियों के ढुलमुल रवैया से एक चालक की जान चली गई।
बता दें कि थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी 24 वर्षीय आजाद पुत्र सरफराज सोमवार की दोपहर 1:00 बजे के आसपास बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित क्रय केंद्र से गन्ना लेकर सिंभावली शुगर मिल जा रहा था जिसमें क्षमता से अधिक गन्ने भरे होने की वजह से ट्रक हाई टेंशन लाइन से छू गया। इसी बीच ट्रक में करंट उतर आया और आजाद की मौत हो गई। परिजन भले ही बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ लेकर चले गए लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। वहीं ट्रक स्वामी का लालच आजाद की जान पर भारी पड़ गया। ऐसे में विभाग को लापरवाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























