हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में निर्माणधीन स्कूल का लेंटर भरभरा कर गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल का निर्माण करा रहे व्यक्ति का आरोप है कि दुकानदार ने उसे घटिया सामग्री बेची जिसके चलते यह हादसा हुआ।
गांव वेठ निवासी मास्टर खिलाफत हुसैन गांव में अपनी भूमि पर एक निजी स्कूल का निर्माण करा रहे हैं। 20 दिन पहले स्कूल में बने कमरों का लेंटर डाला गया था जिसे सोमवार को खोला गया तो लेंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। मास्टर खिलाफत हुसैन का कहना है कि दुकानदार ने उन्हें घटिया सामग्री का सीमेंट बेचा है जिसके चलते यह हादसा हुआ।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























